Thursday, June 11, 2020

जल्द थमेगा कोरोना का कहर



गलियों में शोर मचाते बच्चे फिर से धूल उड़ाएंगे 
फिर से पापा मुन्नी को मेला लेकर जाएंगे 
फिर से ढोल बजेंगे घर में 
दूल्हे राजा आएँगे 
फिर से गुड़ियों की शादी में 
पिंकी -रिंकू गाएंगे
फिर से मैदानों में 
लड़के बल्ले तेज़ घुमाएंगे 
जल्द हीं 
हम सब फिर खुद को 
हर महफ़िल में पाएंगे !